4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में जमकर बरस रहे मानसूनी बादल, अगले दो दिन में यहां हो सकती है भारी बारिश

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rain

भीलवाड़ा। दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेशभर में सक्रिय हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से अगले दो दिन में प्रदेश के पूरब और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं इसके बाद बारिश का दौर कुछ धीमा पड़ सकता है। बीते चौबीस घंटे में भीलवाड़ा, पाली, बांसवाड़ा, झालावाड़ और उदयपुर में तेज बारिश का दौर रहा। राजधानी में बीते रविवार को सवा इंच बारिश मापी गई लेकिन देरशाम से बारिश का दौर थमने पर उमस से शहरवासी बेहाल रहे। शहर में आज सुबह सात बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज छितराई बारिश होने व दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अलवर शहर में 1 घंटे हुई जोरदार बारिश, बारिश के चलते निचले हिस्सों में भरा पानी
आज सुबह 6:00 बजे शहर के ऊपर मेघ मेहरबान हुए और करीब 1 घंटे जमकर पानी बरसा तेज बारिश के चलते शहर की दोनों पर पानी भर गया और वही शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बस स्टैंड रोड एसएमडी सर्किल काली मोरी ओवर ब्रिज सामान चिकित्सालय के सामने अंबेडकर सर्किल पर पानी भरने से यातायात बाधित रहा।


उदयपुर में देर शाम तक जारी रहा बारिश का दौर
शहर में देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार शाम तक जारी रहा। हल्की से मध्यम बारिश का यह दौर कभी रूका तो भी कुछ मिनट के लिए। लगातार हो रही बारिश ने पहली बार लोगों को मानसून आने का अहसास करवाया। शहर में शनिवार शाम से रविवार शाम तक 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। इधर जिले में सर्वाधिक बारिश सोम पिकअप वियर पर 102 मिमी दर्ज की गई। जिले भर में लगभग यहीं स्थिति रही। सडक़ें दरिया तो कॉलोनियां तलैया बन गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते संभावना है कि मौसम एक दो दिन खुलने वाला नहीं है। उदयपुर के मेवल क्षेत्र में भी रात भर मूसलाधार बारिश हुई है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग