27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा: मां को डूबता देख नौ साल के बेटे ने बचाव में लगाई छलांग, दोनों की मौत

मांडल क्षेत्र की मानसी नदी के किनारे गहर गड्ढ़े में सोमवार को एक महिला गिर गई। बचाने के लिए बेटा भी कूद गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

भीलवाड़ा। मांडल क्षेत्र की मानसी नदी के किनारे गहर गड्ढ़े में सोमवार को एक महिला गिर गई। बचाने के लिए बेटा भी कूद गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। इसके लिए मोटर लगाकर गड्ढे का पानी तोड़ा जा रहा था।

उधर, तलाश के लिए अजमेर से एसडीआरएफ की टीम भी मांडल पहुंच गई तथा रेसक्यू कर देर रात दोनों के शवों को बाहर निकाला। थानाप्रभारी रविन्द्रसिंह ने बताया कि सौदानपुरा निवासी लक्ष्मी उर्फ माया (30) पत्नी राजू भील, पुत्र दिलखुश (9) व दो छोटी पुत्रियां आरती व सोमी के साथ खेत पर गई। दोनों पुत्रियां खेलने चली गईं।

इस बीच गहरे गड्ढे के पास गई लक्ष्मी का पैर फिसल गया। इससे वह गड्ढे में गिर गई। मां को गिरता देखकर दिलखुश ने बचाव में छलांग लगा दी। बेटियों ने आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर मांडल पुलिस भी वहां पहुंची। मां-बेटे के डूबने की आशंका पर कुएं का पानी तोड़ा जा रहा था। देर रात तक दोनों के शव बाहर निकाले गए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग