जिला निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। उपखंड मुख्यालयों पर रिटर्निग अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी। भीलवाड़ा आरओ का पद रिक्त है। जहाजपुर, मांडल, हमीरगढ़, बदनोर आरओ का पद भी लम्बे समय से खाली है, यहां की व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए अन्य आरओ को जिम्मेदारी दे रखी है।