11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सरकारी स्कूलों के बच्चे देखेंगे विधानसभा की कार्यवाही

राजस्थान युवा सभा प्रतियोगिता से निखरेगा अभिव्यक्ति कौशल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल, 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

less than 1 minute read
Google source verification
Now children of government schools will watch the proceedings of the assembly

Now children of government schools will watch the proceedings of the assembly

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब राजस्थान विधानसभा में बैठकर कार्यवाही देखने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग ने जीवन कौशल विकास के लिए संचालित ‘प्रबल कार्यक्रम’ के तहत यह विशेष पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर में राजस्थान युवा सभा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक चयन

विद्यालय स्तर पर मेरिट के आधार पर एक छात्र और एक छात्रा का चयन होगा। चयनित विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी और यहीं से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय मॉक विधानसभा में राजस्थान युवा सभा में शामिल होंगे।

पारदर्शिता के लिए समिति

हर स्तर पर चयन प्रक्रिया निष्पक्ष रहे, इसके लिए पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन होगा। विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर समिति बनेगी। इसमें शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया गया है।

मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग

विद्यार्थियों को विषय की गहराई समझाने और कौशल निर्माण के लिए जिला स्तर पर मेंटर्स ग्रुप बनाया जाएगा। प्रबल कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति और इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी डाइट को दी गई है।

विद्यार्थियों में होगा अभिव्यक्ति कौशल का विकास

राजस्थान युवा सभा केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि सोच है। इससे विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल का विकास होगा और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागेगी। यह शिक्षा विभाग की अनूठी एवं अग्रिम पहल है। यह कार्यक्रम अगले माह से प्रारम्भ होगा।

रामेश्वर प्रसाद जीनगर, सीबीईओ सुवाणा

प्रबल कार्यक्रम की 14 गतिविधियां

  • - सितंबर तक सभी विद्यालयों में लागू होंगी।
  • - थीम आधारित गतिविधियां।
  • - विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और अवसर
  • - विधानसभा की कार्यवाही लाइव देखने का मौका
  • - लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ बढ़ेगी
  • - छात्रों को मिलेगा आत्मविश्वास