
orange production in bhilwara
बीगोद।
छोटे नागपुर के रूप में विख्यात मांडलगढ़ क्षेत्र के बागवानों में इस वर्ष खुशी है। नारंगी का भाव अच्छा होने से बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं। ठेकेदार बगीचों से संतरों को खरीद कर मंडियों में ला रहे हैं। जहां से संतरों की पैकिंग कर बाहर भेजे जा रहे हैं। संतरा ठेकेदार भैंरुलाल धाकड़ ने बताया कि इस बार क्वालिटी के हिसाब से 15 से 20 रुपए तक संतरों की खरीद हो रही है। गत वर्ष भी भाव ठीक था। दो वर्षों से पैदावार कम होने के बाद भी भाव अच्छा मिल रहा है।
मंडी में सन्तरे की पैकिंग कर जयपुर दिल्ली सहित देश भर के कई शहरों में जाते हंै और विदेशों में भी भेजे जा रहे हंै। यहां के संतरों की मिठास नागपुर के संतरों की तरह होने से लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बीगोद क्षेत्र में संतरों के बगीचे अधिक होने से जिले व अन्य जिलों के किसानों के भृमण दल भी नवाचार सीखने आते हैं।
Published on:
10 Dec 2018 01:57 am
