5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में बंद रहे शाहपुरा व रायपुर कस्बा

विवादास्पद फिल्म पद्मावती का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सर्व समाज के लोग अबसड़कों पर आ गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 20 Nov 2017, 2:17 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, padmawati controversy in rajasthan, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news

पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में बंद रहे शाहपुरा व रायपुर कस्बा

शाहपुरा /रायपुर।
संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म पद्मावती का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सर्व समाज के लोग अब फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में सड़कों पर आ गए हैं। सोमवार को जिले के रायपुर व शाहपुरा कस्बे बंद रहे। सर्व समाज के लोगों ने जुलूस व रैलिया निकाल प्रदर्शन किया। वहीं संजय लीला भंसाली के पुतले फूंके

READ: नाता विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव,गरमाया माहौल


शाहपुरा में पद्मावती फिल्म के विरोध को लेकर शाहपुरा में सोमवार को राजपूत ब्राह्मण मुस्लिम समाज सहित कई जाति वर्ग समुदाय के लोगों द्वारा विशाल रैली निकाली गई। सांकेतिक बंद की घोषणा के बाद छूट पुट दुकानें बंद रहने के साथ व्यवसाइयों ने रैली का समर्थन करते हुए रैली में भाग लिया। कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकली रैली उपखंड कार्यालय पहुंची। रैली उपखंड कार्यालय के बाहर सभा मे परिवर्तित हो गई। लोगों ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी खेमाराम यादव को ज्ञापन सौंपा।

READ: दुपहिया वाहन दुर्घटना के मामले में भीलवाड़़ा राज्‍य में दूसरे नम्बर पर, काल का ग्रास बने लोगों को दी श्रद्धाजंलि


भंसाली का फूंका पुतला
रायपुर में करणी सेना व सर्व समाज के नेतृत्व में फ़िल्म पदमावती के विरोध में सोमवार को रायपुर कस्बा बन्द रखा गया। हजारो की संख्या में जुटे महिला व पुरुषों ने रायपुर बस स्टैंड पर आमसभा आयोजित कर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका । इसके बाद महिला व पुरुषो ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। करणी सेना व सर्व समाज के लोगो ने इस ज्ञापन में फ़िल्म पदमावती के प्रसारण पर पूर्णतया रोक की मांग की है। इस अवसर पर करणी सेना तहसील अध्यक्ष गणपत सिंह चुंडावत, पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी, व्यापार मंडल के ओम प्रकाश झंवर सहित विभिन्न संगठनों के समस्त पदाधिकारी, सर्व समाज के समस्त पदाधिकारी एवं रायपुर क्षेत्र से आए हजारों की तादाद में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

आस—पास के ग्रामीणों को हुई परेशानी
सर्व समाज के आव्हान पर सोमवार को रायपुर पूर्णतया बंद रहा बंद के चलते आस-पास के गांव से खरीददारी के लिए पहुंचे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर इस फिल्म पर रोक की मांग को लेकर सर्व समाज की ओर से उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़