5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाता विवाद को लेकर  दो पक्षों में पथराव,गरमाया माहौल

कस्बे के चारभुजा मंदिर परिसर में नाता विवाद को लेकर चल रही समझाइश बैठक में रविवार को विवाद हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 19 Nov 2017, 10:38 PM IST

Bhilwara, Bhilwara news, Stone throwing in two sides in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news

कोटड़़ी में दो पक्षों में पथराव में घायल युवक

कोटड़ी।

कस्बे के चारभुजा मंदिर परिसर में नाता विवाद को लेकर चल रही समझाइश बैठक में रविवार को विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में लाते-घूसे शुरू हो गए। इस दौरान दोनों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों ओर से परस्पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला कोटड़ी थाने में दर्ज कराया गया है।

READ: दुपहिया वाहन दुर्घटना के मामले में भीलवाड़़ा राज्‍य में दूसरे नम्बर पर, काल का ग्रास बने लोगों को दी श्रद्धाजंलि

पुलिस के अनुसार नाता विवाद को लेकर जाट समाज के दो पक्षों में लम्बे समय से विवाद चल रहा था। समझाइश को लेकर चारभुजा मंदिर में बैठक बुलाइ्र गई। बैठक में दोनों से समाज के लोग वहां पहुंचे। समझाइश के दौरान दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर कोटड़ी पुलिस वहां पहुंची।

READ: पत्नी की हत्या के आरोपित से चाकू बरामद, जेल भेजा

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर छापड़ी निवासी गोपाल जाट ने दिलखुश, विकास मोतीलाल समेत आधा दर्जन के खिलाफ जबकि मंशा निवासी मेातीलाल जाट ने भी गोपाल समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई से युवक घायल
भीलवाड़ा ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई से घायल एक युवक को रविवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। युवक के सिर में गहरी चोट लगी है। जानकारी के अनुसार राधेश्याम माली ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल युवक का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसके साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट की जिससे उसके सिर में चोट आई है। जबकि इस बारे में ट्रैफिक इंचाज महावीर राव का कहना है कि यह युवक फल फ्रूट का ठेला लगाता है। आए दिन पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करता है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़