
रेलवे स्टेशन स्थित कंट्रोल रूम के बाहर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने सड़क दुर्घटना में काल का ग्रास बने लोगों को श्रद्धाजंलि दी।
भीलवाड़ा।
जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए रविवार को वल्र्ड रिमेम्बरेंस-डे मनाया। रेलवे स्टेशन स्थित कंट्रोल रूम के बाहर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने सड़क दुर्घटना में काल का ग्रास बने लोगों को श्रद्धाजंलि दी। वहीं हवन में आहूति दी गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद सुभाष बहेडि़या, विधायक विठ्लशंकर अवस्थी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र त्यागी और यातायात प्रभारी महावीर राव ने मृतकों को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल जैन ने इस दिन के महत्व को बताते हुए सड़क पर चलने का सलीखा और सुरक्षित यात्रा के बारे में बताया। जैन ने कहा कि राजस्थान में भीलवाड़ा दुपहिया वाहन दुर्घटना के मामले में दूसरे नम्बर पर है।
जबकि अजमेर पहले पायदान पर। अंत में जिला परिवहन अधिकारी जनार्दन आचार्य ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रशांत मेवाड़ा, विजय पोखरना, आशा रामावत, रमजान मोहम्मद अंसारी, अशोक सोड़ाणी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान एक लघु प्रदर्शनी का आयोजन किया।
रास्ते मे मिट्टी डलवाकर फैलाना भूल गई ग्राम पंचायत
बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के सरदार नगर ग्राम पंचायत में 4 माह पहले लाम्बा के रास्ते पर नरेगा के तहत कार्य किया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत ने रास्ते मे मिट्टी डलवाई। ग्राम पंचायत को 4 माहे बीत जाने पर भी मिट्टी को फैलाना याद नहीं आया। जिससे आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया ग्राम पंचायत द्वारा 4 माह पहले नरेगा द्वारा लांबा के रास्ते पर ग्रेवल व मिट्टी डालने का कार्य चलाया था। जिसमे रास्त पर ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी डलवाई गई थी। कार्य को बन्द हुए 4 माह बीत गए लेकिन ग्राम पंचायत ने रास्ते में पड़े मिट्टी के टीलों को नही फैलाया। मिट्टी के टीलों से कई बार बेल गाड़ी व ट्रैक्टर पलट गए, लेकिन ग्राम पंचायत इसकी तरफ कोई ध्यान नही दे रही है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
Updated on:
19 Nov 2017, 10:06 PM IST
Published on:
19 Nov 2017, 9:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.