5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#राजस्थान_का_रण: इस विधानसभा क्षेत्र से जिस पार्टी का विधायक प्रदेश में उसी की सरकार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Party MLA from Shahpura, the power same in the state

Party MLA from Shahpura, the power same in the state

भीलवाड़ा।
प्रदेश का एक एेसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां से जिस पार्टी का विधायक निर्वाचित हुआ तो प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनी। यह एक राजनीतिक संयोग ही है ले.किन रोचक बात यह है कि यहां का विधायक कभी विपक्ष में नहीं बैठा। हम भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र संख्या 181 की बात कर रहे हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अभी यहां से भाजपा के कैलाश मेघवाल विधायक है जो राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष है।

इससे पहले भी 1993 में वे यहां से विधायक निर्वाचित हुए थे, तब राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1951 से लगातार कांग्रेस की सरकार रही थी, उस वक्त यहां से कांग्रेस के ही विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 1980 से तो एेसा सिलसिला चला कि यहां से कांग्रेस का विधायक बना तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और यहां से भाजपा का विधायक निर्वाचित हुआ तो राजस्थान में भाजपा की ही सरकार बनी। एेसे में यह सीट काफी रोचक है। पूरे देश की न‍िगाह इस सीट पर है।


दो चुनावों के यह हाल
2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के महावीर प्रसाद मोची ने भाजपा के श्रीकिशन सोनगरा को 6778 वोटों से हराया था। वहीं 2013 के विस चुनावों में बीजेपी के कैलाशचंद्र मेघवाल ने कांग्रेस के राजकुमार बैरवा को 43 हजार 666 वोटों से हराया था।

जानिए, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र को
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, शाहपुरा की जनसंख्या 330734 है, जिसका 90.83 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 9.17 फीसदी हिस्सा शहरी है। वहीं कुल आबादी का 19.65 फीसदी अनुसूचित जाति और 8.54 फीसदी अनुसूचित जनजाति है। अभी 280 मतदाता बूथ है।


यूं जानिए कैसे बनती है शाहपुरा से सरकार
वर्ष- प्रदेश में सरकार विधायक
2013 में भाजपा 2013 भाजपा से कैलाश मेघवाल
2008 में कांग्रेस 2008 कांग्रेस से महावीर मोची
2003 में भाजपा 2003 भाजपा से रामरतन बैरवा
1998 में कांग्रेस 1998 कांग्रेस से देबीलाल
1993 में भाजपा 1993 भाजपा से कैलाश मेघवाल
1990 में भाजपा 1990 भाजपा से भैरूलाल
1980-89 कांग्रेस 1980-से 1989 कांग्रेस से देबीलाल

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग