5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजाल कि कोई गडबडी कर दे…. पुलिस अलर्ट, संदिग्धों की धरपकड़, पैरामिलट्री फोर्स की मदद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
1

police on alert in bhilwara

भीलवाड़ा।

दीपोत्सव व विधानसभा चुनाव को लेकर शहर व जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक कम्पनी तैनात की गई है। संदिग्ध लोगों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह ने पत्रिका को बताया कि दीपावली को लेकर शहर के सभी प्रमुख बाजारों व मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गश्त में जाप्ते की संख्या बढ़ाई गई है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी चौकसी की जा रही है। पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। होमगार्ड जवानों की भी मदद ली जा रही है। त्योहार व चुनाव को लेकर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कम्पनी बुलाई गई है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों व मफरूरों की धरपकड़ की जा रही है। हाईवे पर नाकाबंदी कड़ी की गई है। इसमें पुलिस को अहम सफलता मिली है। इसी प्रकार लाइसेंस शुदा हथियारों की जमाबंदी के साथ ही अवैध हथियारों की धरपकड़ मुहिम को गति दी गई है। तलाशी अभियान में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से अवैध हथियार जब्त किए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखी जा रही है। इसी प्रकार अवैध शराब की बिक्री व हथकढ़ शराब को नष्ट करने के लिए भी पुलिस के दस्ते लगातार धावे बोल रहे हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्र क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन विभाग के मार्गदर्शन में काम हो रहा है।

शहर में अभियान

शहर में प्रमुख मार्गों पर शुक्रवार शाम से दो घंटे का सघन जांच अभियान भी शरू किया गया। प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस दुपहिया वाहनों के नम्बर प्लेटों की जांच कर ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कर रही है। इसी प्रकार चार पहिया वाहनों को भी सीट बेल्ट बांधने के साथ सेफ ड्राइव की सीख दी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग