4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूनम हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: शादी के लिए मना किया तो खंजर से रेता गला

हलेड़ में गला रेतकर हुई पूनम की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घण्टे में खुलासा कर दिया
less than 1 minute read
Google source verification
Poonam murder case in bhilwara

Poonam murder case in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के निकट हलेड़ में गला रेतकर हुई पूनम की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घण्टे में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में गुरुवार को मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूनम को महज इसलिए मौत के घाट उतारा की उसने शादी करने से इनकार कर दिया। सात माह से चल रहे प्रेम प्रसंग में मनाही नगावार गुजरी थी। धोखे से बुलाकर खंजर से गला रेत दिया।

पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि हलेड़ा निवासी पूनम पुत्री बाबूलाल की हत्या के आरोप में आमली कला (शाहपुरा) निवासी कमल गुसर (26) को गिरफ्तार किया। संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो वारदात कबूल की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस उपाधीक्षक राजेश आर्य के नेतृतव में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में थानाप्रभारी कृष्णकुमार, हैड कांस्टेबल जयसिंह, सुरेन्द्रसिंह व कांस्टेबल सचिन्द्रमोहन शामिल थे।


पूछताछ में आरोपी कमल ने बताया कि सात माह पूर्व पूनम की बड़ी बहन के ससुराल फूलियाकलां में रिश्तेदार की शादी थी। उस शादी में पूनम भी आई थी। वहां उसकी कमल से मुलाकात हुई। सम्पर्क आगे बढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नम्बरों का आदान-प्रदान किया। दोनों में बातचीत होने लगी तो प्रेम सम्बंध कायम हो गए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग