
President of All India Akhara Parishad Narendra Giri in bhilwara
भीलवाड़ा।
महामंडलेश्वर ने कहा कि पांच साल राम मंदिर बनाने के लिए और इंतजार करना होगा। भाजपा की मंशा राम मंदिर बनाने की है लेकिन सर्वसम्मति से प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार साल का समय काफी कम है एक बार मोदी को और मौका देना चाहिए।
मंदिर पर पहुंचने पर संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आसाराम कथावाचक है लेकिन वह दोषी है। कानून की सभी को पालना करनी चाहिए। लेकिन जिन्हें उनमें आस्था है उनकी पूजा करें उन्हें नहीं रोका जा सकता है।
फर्जी लोग भगवा फहनकर महात्माओं को बदनाम कर रहे है
देश में राष्ट्र व धर्म दोनों है। लेकिन राष्ट्रहित में कुछ न कुछ सहन करना पड़ेगा। भारत पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है। मोदी नहीं चाहते है भारत और कर्ज में डूबे। देश में व्यवस्था सब कुछ ठीक हो तो इसके लिए पांच साल का और समय देना चाहिए या इंजतार करने होगा। सनातन परम्परा में 13 अखाड़े होते है। उनसे जुड़े हुए ही महात्मा माने जाते है। फर्जी लोग भगवा फहनकर महात्माओं को बदनाम कर रहे है। पहले भी फर्जी महात्माओं की सूची जारी की थी। ऐसे और लोगों की तलाश कर सूची तैयार की जा रही है। जनता ऐसे लोगों से होशियार रहे। ऐसे लोग तंत्रमंत्र के माध्यम से आम जनता के ठगते है।
Published on:
04 Jun 2018 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
