एबीवीपी ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा. एबीवीपी ने जिला संयोजक शंकर लाल गुर्जर के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों को लेकर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रान्त सहमन्त्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ज्ञापन में जाति प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं का समाधान के लिए पटवारी के रविवार को भी बैठने की व्यवस्था कराने, ई मित्र की मनमानी फीस पर रोक लगाने, कोचिंग संस्थानों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई।