4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में लगे फ्लाइंग अधिकारियों को मिली बड़ी सफलता, बस से बरामद हुए तलवार, गुप्ती, कटार और चाकू

विधानसभा चुनाव को देखते हुए बरती जा रही सतर्कता के तहत चुनाव में लगी फ्लाइंग टीम को गुरुवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
2 min read
Google source verification
bhilwara

भीलवाड़ा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बरती जा रही सतर्कता के तहत चुनाव में लगी फ्लाइंग टीम को गुरुवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। अधिकारियों ने पुर रोड पर तलाशी के दौरान ट्रॉवेल्स बस में गुजरात से लाया जा रहा हथियारों का जखीरा पकड़ा।

इनमें बड़ी मात्रा में तलवार, गुप्ती, कटार और चाकू बरामद किया। इस मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने बस स्टॉफ समेत चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग गांधीधाम से हथियार लेकर आए थे और पार्सल को भीलवाड़ा उतारना था। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपाधीक्षक (शहर) भंवर रणधीरसिंह ने बताया कि भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के फ्लाइंग टीम प्रभारी रूपेश कुमार कलावत चुनाव को देखते हुए गुरुवार सुबह पुर रोड पर परिवहन विभाग के कार्यालय के बाहर बाहर से आ रही बसों की जांच कर रहे थे।

इस दौरान गुजरात के गांधीधाम से आई निजी ट्रॉवेल्स कम्पनी की बस को रोका गया। तलाशी के दौरान बस की डिक्की में हथियारों के जखीरे का पार्सल देखकर हतप्रभ रह गए। सूचना पर प्रतापनगर थानाधिकारी रोहिताश देवंदा मौके पर पहुंचे और बस को जप्त कर थाने ले आए।

यहां बस की तलाशी में मिले पार्सल से 143 तलवार, 57 कटार, 40 गुप्ती और 57 चाकू बरामद हुए। बस चालक चौपासनी चारणान (जोधपुर) निवासी विक्रमसिंह चारण, खलासी बीकोडाई (जैसलमेर) निवासी देवीसिंह भाटी व नोखा (जैतारण) निवासी दीपक चारण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि पार्सल गंगरार (चित्तौडगढ़़) निवासी परमानंद सिकलीगर को देना था।

पुलिस ने घेराबंदी देकर बसंत विहार के निकट पार्सल लेने आए परमानंद को भी गिरफ्तार कर लिया। बस भीलवाड़ा में एक ट्रॉवेल्स कम्पनी के अधीन चल रही थी। पुलिस ट्रॉवेल्स के संचालक से भी पूछताछ कर रही है। यह बस बुधवार शाम पांच बजे गांधीधाम से रवाना हुई और इसे गुरुवार सुबह दस बजे पार्सल भीलवाड़ा उतारना था।

गंगरार में बेचने के लिए मंगवाया
परमानंद ने पूछताछ में बताया कि यह पार्सल उसने गंगरार में बेचने के लिए मंगवाया था। गंगरार में हाइवे किनारे थड़ी लगाकर हथियार बेचा जाता है।

खासतौर से गुप्ती शादियों में दूल्हे के पास रखने के लिए ली जाती है। गांधीधाम में हथियार बनाए जाते है। वहां से सस्ते में खरीद कर उसे मनमाने दामों में बेचा जाता है। हथियार लेने वाले ज्यादातर ग्राहक ट्रक वाले होते है। पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग