5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांडलगढ़ में जनता ने रखी समस्याएं, ली मतदान की शपथ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan election jan ajenda meeting in bhilwara

rajasthan election jan ajenda meeting in bhilwara

मांडलगढ़।

प्रदेश की राजनीति की सीढ़ी मांडलगढ़ भी रही है, लेकिन अब भी विकास की सीढ़ी कमजोर है। क्षेत्र से दो बार मुख्यमंत्री मिला, इसके बावजूद क्षेत्र विकास से दूर है। यहां का खनिज क्षेत्र देश को मोटी राजस्व आय देने के बावजूद खनिज हब नहीं बन सका। पुरा संपदा चहुंओर है, लेकिन पर्यटक नहीं पहुंच रहे।

राजस्थान पत्रिका के जन एजेंडा कार्यक्रम के तहत मांडलगढ़ में शुक्रवार दोपहर जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की यह पीड़ा सामने आई। लोगों ने बताया कि मांडलगढ़ दुर्ग के लिए पैकेज नहीं मिला। क्षेत्र के प्रमुख बांधों व नहरों का सुदृढ़ीकरण नहीं हुआ। अफीम के भाव भी सरकार नहीं बढ़ा रही है। मांडलगढ़ में रोडवेज बस स्टैंड का अभाव है। निजी बस सेवा भी ठीक नहीं है। राजकीय महाविद्यालय में संकाय व व्याख्याताओं की कमी है।


तहसीलदार ने दिलाई शपथ

जनएजेंडा बैठक में जागो जनमत अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान शपथ दिलाई गई। तहसीलदार नवनन्द सिंह ने 7 दिसंबर को मताधिकार का उपयोग करने के साथ ही परिचितों रिश्तेदारों आस-पड़ोस व परिजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने की भी शपथ दिलाई।

फेक न्यूज से बचने का बताया तरीका
राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के 'शुद्ध का युद्धÓ अभियान के तहत लोगों ने जाना कि किस तरह से सोशल मीडिया पर फेक न्यूज से बचा जा सकता है। लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज किस तरह से कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। गलत खबर जनजीवन में खलल पैदा कर सकती है। ऐसी फेक न्यूज को रोकने के लिए सोशल ग्रुप में हुए बदलाव से अवगत कराया गया।

ये थे मौजूद
बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामगोपाल ब्रह्मभट्ट, पुष्पेंद्रसिंह चारण, संजय चौहान, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण माली, विनोदकुमार मारू, पार्षद अशोककुमार व्यास, शंभूसिंह मारू, दिनेशकुमार तंबोली, देवेंद्रकुमार तंबोली, जितेंद्रकुमार साहू, जमनालाल सेन, सीपी तंबोली, नंदलाल मीणा, रतीराम रायका, उदयलाल गुर्जर, विनोदकुमार कोली, भगवानलाल काबरा, कन्हैयालाल जीनगर ने अपनी बात रखी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग