4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राखी कारोबार को जीएसटी से मुक्ति,  तेजी आई, बनाने व बेचने वाले व्यापारियों को फायदा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Rakhi business exemption from GST in bhilwara

Rakhi business exemption from GST in bhilwara

भीलवाड़ा।

जीएसटी कांउसिल के फैसले से शहर के राखी कारोबार को फायदा हुआ है। पहले राखी पर 3 से 18 प्रतिशत जीएसटी लग रही थी लेकिन काउंसिल ने 28 जुलाई की बैठक में राखियों को जीएसटी मुक्त कर दिया। इससे राखी बनाने व बेचने वाले दोनों तरह के व्यापारियों को फायदा हुआ। जिले में राखी का व्यवसाय करोड़ों रुपए के बीच माना जाता है।

READ: किसान जब घर लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश किया, खेत पर उसे इस हाल में देख पैरों तले खिसकी जमीन

राखी व्यवसायियों का कहना है कि राखी की मांग तीन महीने पहले शुरू हो जाती है लेकिन इस बार छोटे व मझौले व्यापारियों की डिमांड कम थी लेकिन 28 जुलाई के निर्णय से राखी कारोबार में तेजी आई। व्यापारी पीयूष सोड़ानी ने कहा, इस बार अमरीकन डायमंड नामक नग की राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं। इसकी चमक हीरे जैसी है। अन्य राखियों की मांग है। ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों में जीएसटी को लेकर थोड़ा डर कम हुआ है, लेकिन अब भी इसे पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं। शहर में एक रुपए से 500 रुपए तक की राखियां उपलब्ध है। राखियां शहर में बन रही है। इस कार्य में कई महिलाएं लगी है। ये महिलाएं घर बैठे 6 से 10 हजार रुपए मासिक कमा लेती हैं।

READ: भभूत समझकर अनाज में रखने की दवा खाई, मां-बेटी की हालत बिगड़ी

बीएसएनएल ग्राहकों को मिलेगी ज्यादा स्पीड

भीलवाड़ा शहर में बीएसएनएल ने अपने मोबाइल टावर पर डाटा स्पीड बढ़ाने के लिए नई तकनीक के जेडटीई के उपकरण लगाए। इससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 5 से 10 गुना स्पीड अच्छी मिलेगी। दूरसंचार के महाप्रबन्धक आरके मालपानी ने बताया कि बीएसएनएल के 45 टावर हैं। इनको नई तकनीक से जोड़ा गया। कवरेज क्षेत्र बढ़ाने के लिए 12 नए टावर भी लगाए गए हंै। एक माह में बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में भी डाटा सर्विस के लिए नए टावर लगाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग