4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक प्रबंधक बनकर मोबाइल पर पूछा एटीएम पासवर्ड, निकाले एक लाख

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
atm froud

एटीएम क्लोनिंग में माहिर हैं साइबर अपराधी

कोटड़ी।

क्षेत्र के गुल्ला का खेड़ा गांव में बैंक प्रबंधक बनकर ठग ने ग्रामीण के मोबाइल पर फोन करके एटीएम के बारे में जानकारी पूछ ली। कुछ देर बाद खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए।

ठगी का पता चलने पर खाताधारक हतप्रभ रह गया। जानकारी के अनुसार गुल्ला का खेड़ा निवासी नंदलाल तेली के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को बैंक प्रबंधक बताते कहा कि एटीएम कार्ड की अवधि बढ़ानी है। इसके लिए वेरीफिकेशन करना है। नंदलाल बातों में उलझ गया। उसने एटीएम की जानकारी दे दी।

उसके बाद नंदलाल ने कुछ देर में ओटीपी नम्बर तक फोन करने वाले को बता दिए। करीब दस मिनट बाद ही नंदलाल के मोबाइल पर खाते से एक लाख रुपए निकालने का मैसेज आया। यह देखकर वह बैंक पहुंचा और पता किया तो सामने आया कि दो बार में एक लाख रुपए निकाले गए।

पीडि़त ने जिस नम्बर से फोन आया उस पर वापस कॉल किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर नंदलाल ने इस सम्बंध में कोटड़ी थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन पीडि़त का हाल निवास पुर थाने में होने से वहां रिपोर्ट देने की सलाह दी गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग