19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारियल की आड़ में तस्करी, सवा करोड़ का डोडा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Doda recovered

नारियल की आड़ में तस्करी, सवा करोड़ का डोडा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

बिजौलियां।

पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सलावटिया में नाकाबंदी तोड़कर भागे ट्रक का पीछा कर पकडऩे पर उसमें नारियल की बोरियों की आड़ में तस्करी कर ले जाते ३९०० किलो डोडा चूरा बरामद किया। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत एक करोड़ बीस लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वरसिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अलसुबह बिजौलियां थानाधिकारी बलदेवराम सलावटिया में नाकाबंदी कर रहे थे। उन्होंने शक के आधार पर दस चक्के का ट्रक को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने वाहन रोकने की बजाए नाकाबंदी तोड़कर ट्रक आगे बढ़ा दिया।

तीन किलोमीटर पीछाकर पकड़ा

पुलिसकर्मियों ने करीब तीन किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोली के निकट ट्रक रुकवा लिया। चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसने वाहन में नारियल होने की बात कही। ट्रक को थाने लाए व तलाशी ली तो नारियल की १२५ बोरियों के नीचे डोडा चूरा के कट्टे मिले। १९५ कट्टों में ३९०० किलो डोडा चूरा मिला। चालक ने अपना नाम फतहनगर पीलवा थाना लोहावट (जोधपुर) निवासी सहीराम विश्नोई बताया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मादक पदार्थ तिलस्वां की ओर से लाया गया था। इसे कहां ले जाना था। इसे लेकर जांच की जा रही है।

बंद हो गई जीप, धक्का देकर किया चालू

पीछा करने के दौरान एक बार पुलिस की जीप बंद हो गई। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में धक्का देकर वाहन को चालू किया और ट्रक का पीछा जारी रखा।