
Road accident in bhilwara
शाहपुरा ।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूपपुरा चौराहे (बिजयनगर मार्ग)के पास एक सडक़ हादसे में एक शिक्षक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गयी। भीड़ घायल की मदद करने के बजाय सडक़ पर तडफ रहे शिक्षक का विडिय़ो एवं फोटो लेने में व्यस्त रहे। बाद में भीड़ में कुछ लोगों ने मदद कर घायल को शाहपुरा सेटेलाईट चिकित्सालय में पहुंचाया जहां उसकी हालत गम्भीर होने से उसे भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शाहपुरा हर्ष बिहार कॉलोनी निवासी शिक्षक दिनेश लक्षकार सोमवार शाम स्कूल से पढ़ाकर बाइक द्वारा शाहपुरा लौट रहे थे। तेज गति से आ रही कार से बाइक टकरा गई और लक्षकार हवा में उछल कर उछल कर दूर जा गिरे। घायल को ग्रामीण निजी वाहन से शाहपुरा सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसे रैफर कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी की कार का शिशा तडक़ गया और कार डेमेज हो गयी। घायल लक्षकार के हैलमेट नही होने से सिर में चोट लगी और सिर से काफी खून बहने लगा।
मानवता को कर दिया शर्मशार
आज ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसमें स्वयं तमाशबीन लोगों ने मानवता को शर्मशार कर दिया। सडक़ दुघर्टना में घायल हुए शिक्षक लक्षकार लहुलुहान हालत में सडक़ पर तडफ़ते रहे। तमाशबीन लोग पहले उसकी पहचान करने में जुटे रहे, ये कौन है, कहां का है, कहां से आ रहा था कहा जा रहा था चर्चा में जुट गये। लोग घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसकी विडिय़ों व मोबाईलों से फोटो खिंचते नजर आये। भीड़ बढ़ती गयी किसी ने उसे उठाया तक नही। बाद में घायल की शिनाख्त रूपपुरा के शिक्षक की होने पर कुछ युवाओं ने मानवता व संवेदना दिखाते हुए घायल को अपने निजी वाहन से शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया।
Published on:
16 Jul 2018 08:39 pm
