
Road accident in bhilwara
बदनोर।
क्षेत्र में एक युवक के मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन घायल को आसीन्द चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
दीवान दारा सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में कृष्णपाल सिंह राठौड़ (28) निवासी घायलों का खेड़ा पैदल अपने खेत पर जा रहा था। पीछे से आई मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आसीन्द चिकित्सालय लाए, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
ब्यावर—बलाई खेड़ा मार्ग पर जातरूओं से भरी जीप टकराई, एक दर्जन यात्री घायल
ब्यावर—बलाईखेड़ा मार्ग पर शनिवार को जातरूओं से भरी जीप और वैन में भिड़ंत हो गई। जिससे जीप में सवार चार जातरू व वैन में सवार आठ जनों सहित कुल 12 जने घायल हो गए। घायलों को मांडल के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार ब्यावर—बलाईखेड़ा मार्ग पर जातरूओं से भरी जीप सामने से आ रही वैन से टकरा गई। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गई। जीप में सवार जातरू मध्यप्रदेश के रतलाम से रामदेवरा जा रहे थे। सूचना पर तहसीलदार अजीत सिंह व सहायक उपनिरीक्षक प्रताप सिंह पहुंचे। घायलों को मांडल सामुदायिक केंद्र पर लाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
सात कबूतरों की गिलोल से ली जान
भीलवाड़ा. पुर स्थित पातोला महादेव मंदिर रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर क्षेत्र में सात कबूतर मृत मिले। मौके पर मिले गिलोल व चाकू के आधार पर पीपुल फाॅॅर एनीमल्स ने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की।
Published on:
11 Aug 2018 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
