4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक पलटने के बाद चालक खलासी मांगते रहे मदद, लोग लूटते रहे संतरा और हाईवे पर लग गया जाम

संतरे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सडक पर संतरे बिखर गए। दुर्घटना के बाद संतरे लूटने की ग्रामीणों में होड मच गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

बीगोद।

भीलवाड़ा मार्ग पर सोपुरा के निकट मंगलवार शाम को संतरे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सडक पर संतरे बिखर गए। दुर्घटना के बाद संतरे लूटने की ग्रामीणों में होड मच गई। इससे एक बार जाम की स्थिति तक बन गई। सूचना पर बीगोद थाना पुलिस वहां पहुंची। क्रेन मंगवा कर वाहन को सीधे करवाया गया।

जानकारी के अनुसार कोटा की भवानी मण्डी से चालक ओमप्रकाश कोली ट्रक में संतरे भर भीलवाड़ा के लिए निकला। सोपुरा गांव के निकट ट्रक के पीछे का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही संतरे सड़क पर संतरे बिखर गए। हालांकि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। संतरे लूटकर ले जाने की भीड़ लग गई। इससे एक बार तो जाम की स्थिति तक बन गई। सूचना पर बीगोद थाना पुलिस वहां पहुंची। क्रेन मंगवा कर वाहन को सीधे करवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग