4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर—ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, फसल काटने जा रहे करीब एक दर्जन महिला पुरुष घायल

मेजा बांध जा रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली कालूखेड़ा कोचरिया मार्ग पर एक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

मांडल।

मांडल से फसल काटने मेजा बांध जा रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली कालूखेड़ा कोचरिया मार्ग पर एक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें मांडल के राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। इनमें से 9 को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मांडल थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ितों के अनुसार मांडल से मेजा बांध स्थित खेतों में फसल काटने के लिए महिलाएं और पुरुष सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर रवाना हुए। यह ट्रैक्टर ट्रॉली कालूखेड़ा कोचरिया मार्ग पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली से निकाला। एंबुलेंस से इन सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।


ये हुए घायल
माया पत्नी मुकेश तेली,सजना पत्नी गोपाल तेली, कमला पत्नी जंसू तेली, कंकू पत्नी जमना तेली, रामू पत्नी तेजमल तेली, प्यारी पत्नी लादू गाडरी, विमला पत्नी शंभू तेली व रुकमा पत्नी डालू तेली।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग