
Roop Muni was an intense personality and a messiah of humanity in bhilwara
भीलवाड़ा।
रूप मुनि प्रखर व्यक्तित्व व मानवता के मसीहा थे। यह बात शास्त्रीनगर अंहिसा भवन में सोमवार को रूप मुनि के पुण्य स्मृति दिवस पर नवाकर महामंत्र के जाप के दौरान प्रवर्तक सुकन मुनि ने कही। सुकनमुनि ने कहा कि दीन-दुखियों के मसीहा रूप मुनि अंतिम सांस तक जीवों की रक्षा की प्रेरणा देते रहे। उपप्रवर्तक अमृत मुनि, महेश मुनि, मुकेश मुनि तथा सचिन मुनि ने रूप मुनि ने कहा कि वे छत्तीस कौम के संत थे। संघ अध्यक्ष अशोक पोखरणा ने बताया की जाप के दौरान राजस्थान जैन कॉन्फ्रेंस के कार्याध्यक्ष मीठ्ठालाल सिंघवी, सद्भावना सेवा ट्रस्ट, पकंज बम्बोरिया, बाबूलाल रांका, भैरूगिरी बारड़ोली, राजेन्द्र संकलेचा ने गोशाला में चारे के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। संचालन मंत्री रिखबचन्द पीपाड़ा ने किया।
जीवदया के तहत गायों को खिलाया चारा
महावीर इंटरनेशनल डायमंड वीरा केन्द्र के तत्वावधान में रामधाम गोशाला में रूप रजत मुनि के स्मृति दिवस पर को-ऑर्डिनेटर मंजू पोखरना के सान्निध्य में गायों को चारा खिलाया गया। डायमंड चेयरपर्सन ने बताया कि वरिष्ठ प्रवर्तक रूपचंद ने 60 गोशालाओं का संचालन किया। ये सुकन मुनि के सान्निध्य में चल रही हैं। इस दौरान ललिता विजयवर्गीय एवं महिलाए उपस्थित थी।

Published on:
28 Jul 2020 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
