6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 हजार से अधिक लोगों की जांच की

5 यूआरआइ रोगी पाए गए

less than 1 minute read
Google source verification
Screened over 15 thousand people in bhilwara

Screened over 15 thousand people in bhilwara

भीलवाड़ा .

शहरी क्षेत्र में संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्वे अभियान के तहत बुधवार को 65 दलों ने 3370 परिवारों के 15 हजार 288 सदस्यों का सर्वे किया। इनमें 5 यूआरआइ रोगी पाए गए। इनमें से 23 व्यक्तियों को अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि सांगानेर क्षेत्र में 8 दलों ने 401 घरों के 1629 सदस्यों का थर्मल स्केनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की। इनमें 1 यूआरआई रोगी पाया गया। बापूनगर में 9 दलों ने 336 घरों के 1996 सदस्यों का सर्वे किया। पुर में 2 दलों ने 43 घरों के 243 सदस्यों, सुभाषनगर में 12 दलों ने 594 घरों के 2928 सदस्यों, सांगानेरी गेट में 4 दलों ने 281 परिवारों के 1178 सदस्यों की जांच की। इसमें 2 यूआरआइ रोगी पाया गया। चन्द्रशेखर आजादनगर में 6 दलों ने 398 परिवारों के 1463 सदस्यों, चपरासी कॉलोनी में 7 दलों ने 439 घरों के 2101 सदस्यों की जांच की गई। इसमें एक यूआरआइ रोगी पाया गया। काशीपुरी में 11 दलों ने 580 परिवारों के 2662 सदस्यों एवं शास्त्रीनगर में 6 दलों ने 298 परिवारों के 1288 सदस्यों की जांच की। इसमें एक यूआरई रोगी पाया गया।
...............
आरबीएसके ने लौटाई मुस्कान
भीलवाड़ा . कटे होंठ एवं तालु जैसी जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों का नि:शुल्क उपचार ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत सात बच्चों को उपचार के लिए जयपुर भिजवाया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं आरसीएचओ डॉक्टर सीपी गोस्वामी ने बताया गया कि यह बच्चे जल्दी ही स्वस्थ होकर लौट आएंगे और हंसी खुशी अपना जीवन जी पाएंगे। उपचार केंद्र मैनेजर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जिले से इंदिरा, हिचकी, राधिका, अनुष्का, कुणाल, मनीष, हिमांशु को ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया है।