
टूटी सड़कें देखने पहुंची एसडीएम, ग्रेवल से भराए गड्ढे
भीलवाड़ा की उपखण्ड अधिकारी ओम प्रभा मंगलवार को शहर की टूटी सड़कों का जायजा लेने निकली। जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर नगर विकास न्यास व नगर परिषद की तकनीकी टीम के साथ एसडीएम ने प्रमुख सड़कें देखी। मौके पर ही गड्ढों भरवाने के निर्देश दिए।
राजस्थान पत्रिका के मंगलवार के अंक में प्रकाशित Òजिन्हे सत्ता की चाबी सौंपी, वो बेपरवाह, इसलिए हमारा शहर दर्द से तड़प रहाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कलक्टर मोदी ने वीसी के दौरान ही उपखण्ड अधिकारी ओेमप्रभा को शहर का सर्वे करने के निर्देश दिए। ओमप्रभा ने न्यास व परिषद के अधिकारी के साथ शहर की सड़कों पर हो रहे गड्ढे, जल भराव क्षेत्र एवं टूटी सड़कें, सड़कों पर सीवरेज के क्षतिग्रस्त चेम्बरों का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि श्रीगेस्ट हाउस चौराहे पर दो लोहे की जाली नीचे बैठ गई थी। उसके चारों तरफ सफाई कराई व बुधवार को ठीक कराएंगे। अभी रेत के कट्टे रखवा दिए। पुर रोड, चन्द्रशेखर आजादनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, रोडवेज बस स्टैण्ड मार्ग समेत अन्य स्थानों पर ग्रेवल डलवाई।
न्यास के अधिशासी अभियन्ता रविश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर गिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया है।
Published on:
24 Aug 2022 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
