4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटलकर्मी की संदिग्ध मौत की सुलझी गुत्थी, हत्या नहीं करंट से हुई मौत

होटल पर काम करने वाले युवक की एक सप्ताह पहले हुई संदिग्ध मौत के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया
less than 1 minute read
Google source verification
Solved the mystery of suspicious death in bhilwara

Solved the mystery of suspicious death in bhilwara

बदनोर।

क्षेत्र के करजालिया-पाटन मार्ग पर होटल पर काम करने वाले युवक की एक सप्ताह पहले हुई संदिग्ध मौत के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। होटल कर्मचारी गणपतसिंह रावत की हत्या नहीं हुई थी बल्कि करंट से उसकी मौत हुई। उसके कुछ साथी चोरी का काम करते थे। विद्युत तार चोरी के लिए गणपत को पोल पर चढ़ा दिया। तार काटते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बदनोर थाना पुलिस ने मानव वध के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया।


थानाप्रभारी सुशीला ने बताया कि 13 मार्च को करजालिया रोड पर नॉनवेज होटल पर गणपतसिंह रावत (25) का सुबह चारपाई पर शव मिला। परिजन और पुलिस पहुंची। आसींद मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने गणपत की हत्या की आशंका जताई। मृतक के पिता शंकरसिंह रावत ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच में मामला हत्या का नहीं निकला। पुलिस ने शंका के आधार पर मृतक के दो साथी रेला का बाडिया निवासी मुकेशसिंह रावत व राजूसिंह रावत को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। दोनों को मानव वध के आरोप में गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग