6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराएदार गया गमी में, गृहस्वामी के कमरे से लाखों का माल पार

कोठिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोला यहां सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के गहने पार हो गए
2 min read
Google source verification
Stolen in a desert house in bhilwara

Stolen in a desert house in bhilwara

शाहपुरा ।

फूलियाकलां थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोला। यहां सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के गहने पार हो गए। इस सम्बंध में फूलियाकलां थाने में मामला दर्ज कराया गया।

READ: तंत्र मंत्र से किया इलाज, रोगी की मौत हुई तो पाली रंजिश और कर दी तांत्रिक की हत्या, हत्या का पांचवां आरोपी भी धरा

पुलिस के अनुसार कोठिया निवासी चांद मोहम्मद भीलवाड़ा में रहते है। उनका कोठिया में मकान है। मकान में किराएदार रहता है। किरादार रिश्तेदारी में गमी हो जाने से गया हुआ था। पीछे से गृहस्वामी चांद मोहम्मद के एक कमरे का चोरों ने ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी को अंट लगाकर खोल दिया। उसमें से 60 हजार रुपए नकद, चांदी की तीन पायजब जोड़ी ले गए। रिश्तेदार के वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। उसने गृहस्वामी को सूचना दी।

READ: जबरन घर में घुसकर युवक पर हथियार से फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ हमला, चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए तो हमलावर भागेे

ताले टूटे देखकर दंग रह गया

जानकारी के अनुसार चांद मोहम्मद भीलवाडा में रहता है। उसके मकान में रहने वाले किराएदार की रिश्तेदारी की मौत हो गई। किरायेदार परिवार सहित अपने रिश्तेदार के गमी में गया हुआ था। दफन से लौटने पर मकान मालिक के कमरे के ताले टूटे देखकर दंग रह गया।

60 हजार की नगदी व 3 चांदी के पायजेब की जोड़ी चुराया
घटना की सूचना भीलवाड़ा चांद मोहम्मद को व फूलियाकलां पुलिस को दी। भीलवाड़ा से पहुँचे चांद मोहम्मद ने पुलिस में रिपोर्ट देते हो बताया चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ ₹60,000 की नगदी व 3 चांदी के पायजेब की जोड़ी चुरा लेगये। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि दिन में तीन संदिग्ध व्यक्ति जो महिलाओं के बाल खरीदने का धंधा करते हैं । चांद मोहम्मद के मकान के इर्द गिर्द काफी देर तक घूमते देखे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग