30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह माह पूर्व ब्याही मेघना ने फंदा लगा जान दी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
suicide

suicide

भीलवाड़ा।

छह माह पूर्व ब्याही विवाहिता ने गुरुवार रात रमा विहार स्थित ससुराल में फंदा लगा जान दे दी। पीहर पक्ष ने मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रमा विहार में गुरुवार देर रात नीरज शर्मा की पत्नी मेघना (२३) ने चुनरी से फंदा लगा जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शुक्रवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी अभिषेक शर्मा ने सुभाषनगर थाने में नीरज शर्मा समेत उसकी मां, पिता, भाई व भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि मेघना का विवाह छह माह पूर्व १८ अप्रेल २०१८ को नीरज से हुआ था, लेकिन शादी के बाद से मेघना को ससुराल में आरोपी पांच लाख नकद व कार की मांग को लेकर प्रताडि़त कर रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर मेघना ने जान दे दी।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। सदर पुलिस उपाधीक्षक राजेश आर्य मामले की जांच कर रहे हैं। मृतका पीसी में तैनात सहायक उप निरीक्षक गोपाल शर्मा की पुत्री थी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग