19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाई समर कैम्प में शुक्रवार से शुरू होगा हेयर एंड ब्यूटी कोर्स

कोई स्केचिंग में बिजी है तो कोई डांस में, सब अपने हुनर को अच्छी पहचान बनाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं

2 min read
Google source verification
Summer camp in bhilwara

Summer camp in bhilwara

भीलवाड़ा।
कोई स्केचिंग में बिजी है तो कोई डांस में। सब अपने हुनर को अच्छी पहचान बनाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। यहां न कोई उम्र का बंधन है और न किसी वर्ग का। सब लोग अपनी रुचि के हिसाब से भाग ले रहे हैं। राजस्थान पत्रिका के पत्रिका इन एजुकेशन की ओर से संचालित समर कैम्प में गजब का उत्साह है।

READ: संगीत की धुनों व ढोलक की थाप पर कला शिक्षा के बेरोजगारों का ऐसा प्रदर्शन आपने आज तक नहीं देखा होगा, जिसने देखा वह देखता ही रह गया


रोडवेज बस स्टैण्ड के नजदीक स्थित वर्धमान सीनियर सेकण्डरी स्कूल में आयोजित कैम्प में स्केचिंग अर्पिता गुप्ता सीखा रही है। इसमें भी बच्चे काफी उत्साह से भाग ले रहे हैं। साथ ही कई कुकिंग, डांस, सिगिंग, फड़ पेटिंग आदि ४८ क्लासेज में भाग ले रहे हैं। यह एेसा मौका है जब विद्यार्थी अपनी गर्मियों की छुट्टियों में क्रिएटीविटी बढ़ाते हैं।

READ: खबर का असर: आखिर बहते नीर का समझा मूल्य, लीकेज लाइन हुई ठीक, जलदाय विभाग ने की मरम्मत

स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू

पाई के तत्वावधान में जिंदल सॉ लिमिटेड के सहयोग से आयोजित पाई समर कैम्प में 48 से ज्यादा कोर्सेज का प्रशिक्षण कुशल विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है। अभिभावक भी बच्चों को एक्सपर्ट बनाने के लिए पाई की कक्षाओं का सहारा ले रहे है। ट्रेनर भी अपनी-अपनी कक्षाओं में बच्चों को रोचक तरीके से सीखाने में लगे है। अभी भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। शुक्रवार को हेयर एंड ब्यूटी केयर, 28 को गिटार, 3डी ड्रोईंग, 29 को इंटीरियर डिजाइनिंग, लोकिंग पोपिंग, 30 को हिप होप, कन्टेम्परी डांस, बॉडी बिल्डिंग, वेब डिजाइनिंग व कम्प्यूटर हार्डवेयर, 1 जून को एेरोबिक्स, सेल्फ मेकअप एंडसाड़ी ड्रेपिंग, फन फूड तथा 5 जून को इंग्लिश ग्रामर सहित आदि कार्सेज की कक्षाओं के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन जारी है।

अभी भी ले सकते है भाग

कैम्प में 21 से 23 मई को शुरू हो चुके कोर्स पॉवर योगा, सिन्थे साइजर, पर्सनल्टी डवलपमेंट, पत्रकारिता, वैकिदक मैथ्स, फोटोग्राफी, जुम्बा डांस, मल्टी क्यूसिन कुकिंग, आर्किटेक्चर डिजाइनिंग, 3डी प्रिंटिंग, बेसिक कंप्यूटर, टेली, ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन, स्केचिंग व केलीग्राफी, सिल्क थ्रेड ज्वैलरी, मेहंदी व फैशन डिजाइनिंग कोर्स आदि कोर्सेज में भी रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया जा रहा है। इनमें ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए मंगलवार को भी पंजीयन के लिए युवाओं की भीड़ लगी रही। समर कैम्प में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह 7 से 11 बजे तक नेहरू रोड स्थित वर्धमान सीनियर सेकण्डरी स्कूल तथा सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पांसल चौराहा स्थित राजस्थान पत्रिका के कार्यालय में पंजीयन करवा सकेंगे।