17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खबर का असर: आखिर बहते नीर का समझा मूल्य, लीकेज लाइन हुई ठीक, जलदाय विभाग ने की मरम्मत

शहर के रामधाम के निकट सौ फीट रोड पर सड़क पर हो रहे पेयजल लाइन में लीकेज से व्यर्थ बहते अमूल्य नीर की बर्बादी गुरुवार को थम गई
2 min read
Google source verification

भीलवाड़ा।

शहर के रामधाम के निकट सौ फीट रोड पर सड़क पर हो रहे पेयजल लाइन में लीकेज से व्यर्थ बहते अमूल्य नीर की बर्बादी गुरुवार को थम गई। राजस्थानी जनमंच ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को साथ ले जाकर लाइन की मरम्मत करवाई। राजस्थान पत्रिका ने 23 मई के अंक में 'रिस रहा 50 लाख लीटर पानी शीर्षक से समाचार प्रकाशित करके रामधाम के निकट पाइप लाइन में लीकेज के कारण सड़क पर बह रहे अमूल्य नीर की फोटो प्रकाशित किया था।

READ: नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा नींबू से भरा ट्रक, एक घंटे तक कैबिन में फंसा रहा चालक, चार घायल

लाइन लीकेज होने से सड़क जलापूर्ति के दौरान दरिया बन जाती थी। इसे देखते हुए राजस्थानी जनमंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने मौके पर जाकर हालात देखे तो वहां जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाकर स्थिति दिखाई। यहां गुरुवार सुबह से काम शुरू हुआ और दोपहर तक लाइन को ठीक कर दिया गया।

READ: शरीर में फैल रहा था सांप का खतरनाक जहर, राजस्थान के इस जिला अस्पताल में 15 मिनट तक नहीं मिली स्ट्रेचर

पानी के लिए आप उतरेगी सड़कों पर

भीलवाड़ा. करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा कर लाई गई चम्बल परियोजना के बाद भी शहर की कई बस्तियों के बाशिंदे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे है। आप नेता सुनील आगीवाल ने कहा कि कृष्णा नगर की तरह ही पटेल नगर सेक्टर 3, 9,10, न्यू पटेल नगर की कई गलियों, बंजारा बस्ती, शिवाजी नगर, हरिजन बस्ती आदि जगह जल संकट है।

शहर में हैंडपंप खराब पड़े है। आप नेता आगीवाल ने कहा कि यदि इस भीषण गर्मी में शहर की सभी बस्तियों में पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए 11 मई को विधायक वि_ल अवस्थी को खुला पत्र लिखा था लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब 27 मई को इन बस्तियों की जनता के नेतृत्व में विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग