4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महीने के आखिरी दिन गर्मी का रूटमार्च

सूर्यदेव ने दिखाया रौद्र रूप
less than 1 minute read
Google source verification
Nagaur patrika

School children scorching between forty to 42 degrees

भीलवाड़ा।

वस्त्रनगरी में सूर्यदेव रौद्र रूप दिखाने लगा है। सुबह से गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दोपहर में हाल यह रहा कि घर से निकलना मुश्किल हो गया। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में तापमापी का पारा एक ही दिन में तीन डिग्री चढ़ गया।

इससे अब रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव के बाद पंखों की गति बढ़ गई है। रजाइयां वापस बक्से में कैद हो गई। गर्मी के दौर के कारण खानपान में भी बदलाव हुआ है। शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। प्रमुख चौराहों और गली.मोहल्ले में गन्ने की चरखियों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। आइसक्रीम और ज्यूस की भी मांग बढ़ गई है। दुकानों पर कूलर सज गए है।

चुभने लगी गर्मी
दोपहर बाद अब तेज धूम चुभने लगी है। बाजार में अब रौनक कम होने लगी है। वहीं सुबह—शाम पार्क व चौपाटियों पर लोगों की चहलकदमी बढ़ गई है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग