16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेरापंथ महिला मंडल ने ली शपथ

आचार्य महाश्रमण के आगमन को लेकर तैयारी
less than 1 minute read
Google source verification
तेरापंथ महिला मंडल ने ली शपथ

तेरापंथ महिला मंडल ने ली शपथ

भीलवाड़ा।
प्रज्ञा भारती में साध्वी कनक, उर्मिला, साध्वी शुभ प्रभा साध्वी संपूर्ण यशा के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल की नव निर्वाचित अध्यक्ष मीना बाबेल व उनकी टीम का शपथ समारोह हुआ। साध्वी सम्पूर्ण यशा ने कहा कि दुनिया में अच्छाई और बुराई साथ चलती है। व्यक्ति को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते निरंतर गतिमान रहना चाहिए। साध्वी शुभप्रभा ने कहा कि महिला वर्किंग वुमन एवं हाउस वाइफ का दायित्व निभाती है। इसलिए आज उसके विकास के कदम विश्व क्षितिज की ओर है। साध्वी निर्मल यशा ने आज महिला विकास का ये रूप आचार्य तुलसी की देन बताया। साध्वी उर्मिला ने कहा कि आचार्य महाश्रमण के आगमन पर जिसको जो दायित्व मिला उसे भार नही उपहार समझें।
चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष प्रकाश सुतरिया, महामंत्री निर्मल गोखरू, निर्वतमान अध्यक्ष विमला रांका, सभा अध्यक्ष भेरूलाल चोरडिय़ा ने बाबेल की टीम को बधाई दी। नीलम लोढ़ा ने बताया कि अध्यक्ष बाबेल की कार्यकारिणी मेंं उपाध्यक्ष मैना कांठेड़, यशवंत सुतरिया, मंत्री रेणु चोरडिय़ा, कोषाध्यक्ष सुमन दुगड़, सहमंत्री मनाली चोरडिय़ा, प्रेक्षा मेहता, प्रचार प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा हैं। संचालन मैना कांठेड़ व आभार रेणु चोरडिय़ा ने जताया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग