7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुएं में गिरा बालक, बचाने कूदी मां की गोद में था दस माह का दूसरा बेटा, तीनों की मौत

रायपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में गुरुवार को हृदय विदारक घटना हुई। खेलते हुए तीन साल का बालक कुएं में गिर गया। उसे बचाने दस माह के बेटे को लेकर मां भी कुएं में कूद गई। तीनों की डूबने से मौत हो गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद अस्सी फीट गहरे कुएं से तीनों के शव निकाले गए।

2 min read
Google source verification
The child fell in the well, the second son of ten months was in the mo

The child fell in the well, the second son of ten months was in the mo

भीलवाड़ा. रायपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में गुरुवार को हृदय विदारक घटना हुई। खेलते हुए तीन साल का बालक कुएं में गिर गया। उसे बचाने दस माह के बेटे को लेकर मां भी कुएं में कूद गई। तीनों की डूबने से मौत हो गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद अस्सी फीट गहरे कुएं से तीनों के शव निकाले गए। रायपुर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
थानाप्रभारी भागीरथसिंह ने बताया कि रतनपुरा का किशन रेगर सुबह नौ बजे मजदूरी के लिए गया। आधा घंटे बाद पत्नी सुखी (२७) साढ़े तीन साल के बेटे सांवर और दस माह के बेटे गौतम के साथ खेत गई। खेत पर सुखी कपड़े धो रही थी। बेटा सांवरलाल निकट खेलने लग गया जबकि दूसरा बेटा सुखी की गोद में था। बुजुर्ग ससुर भी वहीं कुछ दूरी पर बैठा था। उन्हें बुजुर्ग होने से कम दिखाई देता है। खेलते हुए सांवर कुएं में गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन सुखी ने बिन कुछ सोचे गोद में दस माह के बेटे को लिए कुएं में छलांग लगा दी। धमाका सुनकर सुखी का ससुर और आसपास से लोग आए। तीनों मां-बेटों का कुएं में पता नहीं चला। खबर गांव में आग की तरह फैली। लोग जमा हो गए। थानाप्रभारी सिंह वहां पहुंचे।

चालीस फीट पानी, मोटर लगाकर तोड़ा पानी
खेत पर अस्सी फीट गहरे कुएं में चालीस फीट पानी था। पुलिस ने मोटर लगाकर पानी तुड़वाना शुरू किया। शव नजर आने पर ग्रामीणों के सहयोग से करीब पांच घण्टे बाद तीनों का शव पुलिस ने निकाला। शवों को रायपुर मोर्चरी लाया गया। वहां पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के अनुसार मृतका का पीहर राजसमंद जिले के खार कमेरी गांव में था। पीहर पक्ष के लोग भी आए। हालांकि रात तक पीहर पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट थाने पर नहीं दी गई थी।

किशन की तीसरी पत्नी थी सुखी
मृतका सुखी किशन की तीसरी पत्नी थी। सुखी के दो संतान थी। पहले दो पत्नियों ने अन्य जगह नाता विवाह कर लिया था। दूसरी पत्नी का एक बेटा दस वर्ष का है। वे किशन के पास रहता है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गंगापुर डीएसपी गोवर्धनलाल भी वहां पहुंचे।