11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक कीर्ति कुमारी के निधन से मांडलगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर

विधायक कीर्ति कुमारी का जयपुर में निधन हो गया। स्वाइन फ्लू पीड़ित होने के बाद जयपुर  में उपचार चल रहा था

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, The death of MLA Kirti Kumari lamented in Mandalgarh area in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, latest bhilwara news in hindi

विधायक कीर्ति कुमारी के निधन से मांडलगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर

बरूंदनी/ मांडलगढ़।

विधायक कीर्ति कुमारी का सोमवार सुबह जयपुर में निधन हो गया। स्वाइन फ्लू पीड़ित होने के बाद जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था। विधायक की स्थिति रविवार रात से ही गंभीर बनी हुई थी। कीर्ति कुमारी ने वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विवेक धाकड़ को हराया था। इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

READ: मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी का निधन, स्वाइन फ्लू से हुई मौत

विधायक कीर्ति कुमारी ने भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी सेवा दी। राजनीतिक क्षेत्र में उन्हें पंजाब के वर्तमान राज्यपाल एवं पूर्व सांसद वीपी सिंह के नजदीकी मनाया जाता है। उनके निधन की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल में विधायक के निधन की पुष्टि करते हुए इससे जिले में भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मांडलगढ़ विधानसभा की मंगलवार को उदयपुर में प्रधानमन्त्री की सभा में जाने वाली सभी बसें निरस्त कर दी गई है।

READ: लोटियास में एनीकट में डूबे दो बच्चों के लिए मसीहा बना शिक्षक

गौरतलब है कि माण्डलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी स्वाइन फ्लू पीडि़त थी। उनके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की रविवार शाम पुष्टि होने के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस चिकित्सालय से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार विधायक कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। उन्होने बिजौलिया में प्रारम्भिक उपचार लिया पर तबीयत में सुधार नही होने पर शनिवार को उपचार के लिए कोटा ले गए, जहां से जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया और निमोनिया मान आईसीयू में इलाज चल रहा था।

माण्डलगढ़ के भाजपा नेता ओम मेड़तिया के अनुसार रविवार शाम विधायक कीर्तिकुमारी की स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल ले गए थे। जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, बिजौलियां प्रधान नीता विजयवर्गीय, विनोद ओस्तवाल भी जयपुर उनसे मिलने पहुंचे थे। वहीं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन पर भी विधायक की सेहत की जानकारी लेते रहे।