6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के धरने में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

सरकार गिराने के षड्यंत्र का आरोप, भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
The social distancing of the Congress took place in bhilwara

The social distancing of the Congress took place in bhilwara

भीलवाड़ा।
कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पार्टी कार्यालय में धरने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए भाजपा षड्यंत्र रच रही है। पूर्व यूआइटी चेयरमैन अक्षय त्रिपाठी, महासचिव महेश सोनी, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, ओम नराणीवाल सहित कई नेताओं ने भाजपा की आलोचना की।
पैदल मार्च
सभा के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्टे्रट पर तैनात आरएसी जवानों ने अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। जिलाध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, कैलाश व्यास, पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़, महावीर जीनगर, पराक्रम सिंह, पूर्व नगर परिषद सभापति ओम नराणीवाल व मधु जाजू, चेतन डीडवानियां, दुर्गेश शर्मा, राजेंद्र त्रिवेदी, जाकिर हुसैन, मनीष मेवाड़ा, लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरना, हेमेंद्र शर्मा, प्रवीण चौधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, इंदिरा सोनी, अब्दुल सलाम, हेमराज आचार्य सहित कई लोग शामिल थे।
कोरोना को लिया हल्के में
कांग्रेस कार्यालय में धरने के दौरान कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। कार्यकर्ता एक साथ बैठकर तथा पास में खड़े थे। इसका न्यास के पूर्व अध्यक्ष त्रिपाठी ने विरोध भी किया कि कोरोना को हल्के में न लें। उनकी बात को अनसुना कर दिया। भीड़ को देख पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। पुलिस के खुफिया कर्मचारी को कांग्रेस कार्यालय भेजकर रिपोर्ट भी ली। महासचिव सोनी को धरना समाप्त करने को कहा गया व पुलिस उपाधीक्षक से फोन पर बात भी करवाई। उसके कुछ देर बाद धरने को समाप्त कर पैदल मार्च किया गया।
अपनी सरकार, फिर भी धरना
ऐसा पहला मौका है जब सरकार में रहते हुए सत्ता दल के कार्यकर्ताओं को धरना व प्रदर्शन करना पड़ा। हालांकि कार्यकर्ताओं का गुस्सा भाजपा पर था।
भाजपा बोली: राजनीतिक नौटंकी
इधर, भाजपा ने कांग्रेस धरना प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि संविधान की पालना करने के बजाय ये लोग कानून तोड़ रहे हैं। खुद की सरकार होने के बावजूद राजभवन को घेरने का बयान दे रहे हैं। यह सब जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि धरने में सोशल डिस्टेंसिंग की भी अवहेलना हुई है।