20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिछ गई पंगत, कार्यकर्ता ले रहे दाल-पूड़ी के चटखारे

rajasthan election 2023 पंगत लगी हुई है और दाल-पुड़ी और नुगती परोसी जा रही है। कोई छाछ देने को लेकर मनुहार कर रहा है, कोई पकोड़ी जबरन पत्तल में डालने की को शिश कर रहा है। जबकि कोई नमकीन पर जोर दे रहा है। यह नजारा किसी शादी समारोह का नहीं वरन विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्या शियों के नामांकन के बाद चुनाव कार्यालय व फार्म हाउसों में खुले लंगरों का है।
2 min read
Google source verification
कार्यकर्ता ले रहे दाल-पूड़ी के चटखारे

कार्यकर्ता ले रहे दाल-पूड़ी के चटखारे

कार्यकर्ता ले रहे दाल-पूड़ी के चटखारे

पंगत लगी हुई है और दाल-पुड़ी और नुगती परोसी जा रही है। कोई छाछ देने को लेकर मनुहार कर रहा है, कोई पकोड़ी जबरन पत्तल में डालने की को शिश कर रहा है। जबकि कोई नमकीन पर जोर दे रहा है। यह नजारा किसी शादी समारोह का नहीं वरन विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्या शियों के नामांकन के बाद चुनाव कार्यालय व फार्म हाउसों में खुले लंगरों का है।

भीलवाड़ा ही नहीं सभी जगह यह नजारे
ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में ही है, बीकानेर,जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर व सीकर संभाग के तमाम प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का भी ऐसा ही नजारा दिख रहा है। यहां कुछ जगह कार्यकर्ताओं के लिए चाय व गरम दूध की व्यवस्था भी है। कुछ पनीर की सब्जी व रस गुल्ले भी खिलाए जा रहे है। कार्यकर्ताओं की रसोई तैयार करने के लिए हलवाई भी बैठा दिए है। इससे हलवाई के साथ कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग भी व्यस्त हो गए है। जो खाली है वह मुंह मांगा दाम मांग रहे है।

बुफे से पंगत तक
भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में सात विधानसभा सीट को लेकर हो रहे चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के साथ ही अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्या शियों ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के आराम व भोजन के लिए पुख्ता व्यवस्था की है।
रोटी व पुलाव भी
अ धिकांश ने फार्म हाउसों व चुनाव कार्यालयों में ही भोजन व आराम की सुविधाए जुटाई है। शहरी क्षेत्र में प्रत्या शियों ने कार्यकर्ताओं के लिए बुफे भोजन की व्यवस्था कर रखी है, जबकि कईयों ने जाजम व पंगत बिछा रखी है। यहां हलवाई बैठे हुए है। वह यहां पुड़ी के साथ रोटी व पुलाव भी बना रहे है। खाने में मुख्यत: दाल, पुड़ी, नुगती के साथ हरी सब्जी परोसी जा रही है।

नाम वापसी के बाद बढेगी रौनक
लंगर का जिम्मा संभाले कार्यकर्ता बताते है कि प्रत्या शियों के खुले लंगर में अभी पचास लोगों के लिए भोजन बन रहा है, लेकिन नामांकन पत्र वापसी और इसके बाद प्रचार जोर पकड़ने के साथ ही यह संख्या बढ़ कर प्रतिदिन दो सौ से अ धिक हो जाएगी। खाना बनाने के लिए हलवाईयों की टीम भी बैठाई जा रही है। दाल, पुड़ी, नुगती, पकोड़ी, छाछ, नमकीन के साथ ही मिठाई भी परोसी जा रही है। कार्यकर्ताओं के लिए चाय व गरम दूध की व्यवस्था भी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग