
पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक दुकान में चोरी की घटना की जानकारी लेेेेते पुलिसकर्मी
भीलवाड़ा।
शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पुलिस पूर्व में हुई चोरियों का राजफाश नहीं कर पायी उससे पहले चोरों ने फिर हाथ दिखा दिए। शहर में पुलिस गश्त व्यवस्था को धता बता पुलिस की नाक के नीचे से चोरी की वारदात को बखूबी अंजाम देकर चोर आसानी से निकल गए। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने बीती रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए का माल चुरा लिया। कंट्रोल रूम से महज कुछ ही दूरी पर स्थित दुकानों में चोरी की घटना पर दुकानदारों ने आक्रोश जताया है।
जानकारी के अनुसार इंदिरा मार्केट स्थित मनोहर फैंसी स्टोर व रणजीत सिंह की दो दुकानों रणजीत साइकिल के ताले तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए। चोरों ने फैंसी स्टोर के ताले तोड़कर वहां से करीब 35 सौ रुपए की नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। इसी तरह दूसरी दुकानो से चोर बाइक के दो टायर चुरा ले गए। चोरी की घटना का पता गुरुवार सुबह लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयाना किया।
गौरतलब है कि गत एक सप्ताह से क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही है लेकिन चोर नहीं पकड़े जा सके है। इससे दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों ने चोरी की घटनाओं का राजफाश करने की मांग की है।
चोरों ने सीसीटीवी की हार्डडिस्क निकाली
एक दुकान में कैमरे लगे हुए थे। लेकिन चोरों ने उसकी हार्डडिस्क निकाल कर कैमरा को मोड़ दिया। जिससे सीसीटीवी फुटेज कैद नहीं हो सके। कंट्रोल रूम से महज कुछ ही दूरी पर स्थित दुकानों में चोरी की घटना पर दुकानदारों ने आक्रोश जताया है।
Published on:
12 Oct 2017 01:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
