
रात में मंदिर तो दिन में घर बना चोरों का निशाना
बागोर।
गुरलां में गश्त व्यवस्था को धत्ता बताकर चोरों ने दो मंदिर और एक मकान को निशाना बनाया। यहां से नकदी समेत लाखों का माल ले गए।
जानकारी के अनुसार गुरलां के माली मोहल्ला में शुक्रवार रात मंगरे पर स्थित कालका माता मंदिर के पांच मुख्यद्वार के ताला तोड़कर चोर अंदर रखा दानपात्र को ताला तोड़कर उसमें रखे करीब आठ से दस हजार रुपए ले गए। वहीं दीवारों में बनी अलमारियों के भी ताले तोड़कर सामान बिखेर गए।
चोरों ने सोपुरा रोड स्थित देवनारायण धोला के देवरे से चोरों को हाथ कुछ नहीं लगा। वहां पूजा सामग्री बिखेर गए। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
पुजारी भैरूलाल ने थाने पर रिपोर्ट दी। वहीं शनिवार दोपहर टोल प्लाजा के निकट नृसिंगपुरा गांव में मोहनलाल कुमावत के घर में घुसे चोर कमरों का ताला तोउ़कर बक्से में रखे तीन तोला वजनी रामनामी, मांदलिया, करंगती, १९ हजार रुपए तथा अन्य कीमती सामान ले गए। इसमें से मोहनलाल ने शनिवार को ही दस हजार रुपए बैंक से निकाले थे। जबकि पांच हजार पहले से घर में रखे थे।
Published on:
18 Nov 2018 08:48 pm
