
Topa-10 in Tarasa Bhilwara in 13 months in bhilwara
भीलवाड़ा।
health Department स्वास्थ्य विभाग मिसाल रैंकिंग के मापदंडों पर खरा उतरने में जिला फिर विफल रहा। भीलवाड़ा स्वर्ण व रजत श्रेणी में जगह बनाने में नाकाम रहा। इन श्रेणियों में पिछले १३ माह में भीलवाड़ा एक बार भी शीर्ष १० में स्थान नहीं बनाया। कांस्य श्रेणी में पांचवीं पायदान पर रहा।
health Department चिकित्सा विभाग ने मरीजों को सुविधा देने के मामले में जिलों को तीन अलग श्रेणी गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज में बांटा है। ब्रॉन्ज में अंतिम पायदान पर रहने वाले जिले शुमार होते हैं, जिनमें भीलवाड़ा का पांचवां नंबर है। मिसाल योजना शुरू होने से अब तक भीलवाड़ा की रैंकिंग गोल्ड तक नहीं पहुंच पाई है। वर्ष २०१८ के अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर में सिल्वर कैटेगरी आ सका। उसके बाद लगातार ब्रॉन्ज में ही रहता है। इस बार ब्रॉन्ज में चिकित्सा सुविधा, मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग में जिले को ५वीं रैंक मिली है, जबकि पिछली बार ७वीं रैंक थी।
मिसाल डिस्ट्रिक हैल्थ रैंकिंग सिस्टम से मातृ, नवजात, शिशु स्वास्थ्य सूचकांक, पूर्ण टीकाकरण कवरेज, मरीजों की संतुष्टि, संस्थागत प्रसवों का प्रतिशत, प्रसव पूर्व जांच का कवरेज, परिवार कल्याण कार्यक्रम, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, टीबी, राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर दवाओं, जांच की उपलब्धता, चिकित्सक की उपस्थिति, अधिकारियों की ओर से ऑनलाइन मॉनिटरिंग, मेडिकल मोबाइल यूनिट्स शिविरों आदि मापदंडों पर जिले को रैंकिंग मिलती है।
पिछडऩे ये रहे प्रमुख कारण
मलेरिया स्लाइड कलेक्शन, डायरिया-निमोनिया केसेज की रिपोर्ट नहीं करना। मेटरनल व चाइल्ड हैल्थ, अस्पताल आने वाले मरीजों को संतुष्ट नहीं होना। मलेरिया स्लाइड व कमजोर कलेक्शन। चिकित्सा विभाग से तय 40 मानकों में भीलवाड़ा अब तक 13 में से ३ बार सिल्वर कैटेगरी में आया बाकी ब्रॉन्ज कैटेगरी में ही रहा है।
डाटा फीड नहीं होने से पिछड़ रहा
मिसाल रैंकिंग में भीलवाड़ा के पिछडऩे की बड़ी वजह यह है कि आदर्श पीएचसी में हम कमजोर है। राजधारा मोबाइल एप पर डाटा फीड नहीं हो पा रहे है। इसके चलते रैंकिंग में पिछड़ रहे है। इस बार अच्छा प्रयास करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा।
डॉ. प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक सीएमएचओ
...............
१३ माह की स्थिति
माह २०१८ रैकिंग अंक
मई ४ ३९.५
जून ११ ३५.४४
जुलाई ९ ३४.९६
अगस्त १९ ३२.२५
सितम्बर ८ ३३.५
अक्टूबर १० २९.९
नवम्बर ७ ३३.८
दिसम्बर ७ ३६.०
माह २०१९ रैकिंग अंक
जनवरी ७ ३१.४
फरवरी ८ ३०.२
मार्च ४ ३०.८
अप्रेल १२ ३६.०
मई ५ ३७.६०
Published on:
29 Jul 2019 05:04 am
