इन आधार पर हुई रैंकिंग
विभाग की ओर से यह रैंकिंग मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, पांच साल के बच्चें की मौत की रिपोर्टिंग, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, एसबीआर रिपोर्टिंग, मरीजों की संतुष्टि, संस्थागत प्रसव, सामान्य से कम वजनी बच्चों के पैदा होने, गर्भधारण के बाद टीकाकरण की स्थिति, परिवार नियोजन कार्यक्रमों की प्रगति, एनसीडी, रक्तचाप, मधुमेह व सीवीडी कवरेज, मलेरिया व डेंगू की स्थिति, टीबी, एचआईवी व एआरटी की स्थिति, ड्रिपेशन डायग्नोस, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति, ओपीडी सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधा, चिकित्सकों की उपस्थिति, एफआई कवरेज, संस्थागत प्रसव की रिपोर्टिंग, जीवित नवजात की कवरेज, राजधारा, मोबाइल यूनिटस की ओर से लगाए गए केम्पों की स्थिति के आधार पर की गई। इनमें अलग-अलग कार्यो के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए।