विषय पर प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का दिल जीता। कांकरोली से आए योगेंद्र ने 'उठो एक बार ये बता दो बंदूक कैसे चलाते है सुनाकर तालियां बटोरी। वहीं बागौर के उदय उजाला ने अपने चुटीले व्यंग से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। इससे पूर्व पीरूलाल सिरोया, गोपाल सोलंकी, दुर्गालाल सांखला, किशोर निर्बान, शिवलाल चौहान, राजेश आसेरी, रमेश डाबी, योगेश जीनगर, बसंत सांकला, नंदकिशोर चौहान व भैरूलाल खत्री ने कवियों का बहुमान कर सम्मान किया।