4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसपोर्टर 20 से करेंगे देशभर में चक्काजाम, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांंग्रेस ने दी चेतावनी

अपनी विभिन्न मांगों की अनदेखी को लेकर ट्रांसपोर्ट कांंग्रेस ने 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन देशव्यापी चक्काजाम की चेतावनी दी
2 min read
Google source verification
Transporters warned Flywheel

Transporters warned Flywheel

भीलवाड़ा।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अपनी विभिन्न मांगों की अनदेखी को लेकर 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन देशव्यापी चक्काजाम की चेतावनी दी। जयपुर में ट्रांसपोर्टनगर सभागार में शनिवार को हुई ट्रांसपोट्र्स की बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध 20 से चक्काजाम किया जाएगा। बैठक में विश्वबंधु सिंह राठौड़ की अगुवाई में भीलवाड़ा गुड्स टांसपोर्ट एसोसिएशन का 14 सदस्यीय दल शामिल हुआ। भीलवाड़ा से गए प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र यादव, राजमल अग्रवाल, केशव भूरानी, सतवीर यादव व भंवरसिंह शेखावत आदि भी शामिल थे।


अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह ने बताया कि ट्रांसपोटरों की मांग है कि डीजल की कीमतें जीएसटी के तहत नियंत्रित की जाए। सरकार टोल बेरियर मुक्त भारत का वादा पूरा करे। थर्ड पार्टी बीमा निर्धारण में पारदर्शिता लाकर जीएसटी मुक्त किया जाए। बीमा में एजेंटों का अतिरिक्त कमीशन खत्म किया जाए। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में टीडीएस समाप्त और आयकर अधिनियमम की धारा 44 ए (ई) में अनुमानित आय में कमी की जाए। ई-वे बिलों में ट्रांसपोट्र्स की भूमिका समाप्त हो और निजी बसों के माल परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
20 जुलाई से बेमियादी चक्काजाम को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर 11 सदस्यीय समिति बनाई गई। इसमें राजस्थान से विश्वबंधु सिंह को शामिल किया गया। समिति चक्काजाम को लेकर आगे की रणनीति बनाएगी।

यूपी के श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत
भीलवाड़ा. शहर के बाबा धाम के निकट आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले उत्तरप्रदेश के युवक की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तरप्रदेश निवासी धर्मेन्द्र पाण्डे बाबा धाम के निकट आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। दोपहर में उसकी हालत बिगड़ गई। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहां दम तोड़ दिया। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हृदयघात माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजन शव को लेकर यूपी रवाना हो गए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग