4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की नींद उड़ाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन नकबजन हत्थे चढ़ेे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Two historysheetor including three arrested in bhilwara

Two historysheetor including three arrested in bhilwara

भीलवाड़ा।

प्रतापनगर पुलिस ने मंगलवार को शातिर नकबजनों को सलाखों के पीछे डाला। एक दिन पहले ही रात में एक के बाद एक चोरियों की तीन वारदात करके पुलिस की नींद उड़ाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन जने बीस घण्टे में हत्थे चढ़ गए। भीलवाड़ा ही नहीं, चित्तौडग़ढ़ और अजमेर में भी नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है।

थानाधिकारी रोहिताश देवंदा ने बताया कि नकबजनी के आरोप में कांवाखेड़ा हाल बीलिया निवासी शेरसिंह उर्फ शेखर राजपूत, बीलिया निवासी देवीसिंह उर्फ पिंटू राजपूत तथा पडोसाली (आसींद) निवासी रामनारायण नायक को गिरफ्तार किया गया। इनमें शेरसिंह कोतवाली और देवीसिंह प्रतापनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। तीनों सोमवार रात चोरी करने ऑटो रिक्शा लेकर निकले थे। एक जगह वारदात के दौरान घर के बाहर सीसी कैमरे में कैद हो गए। सुबह पता लगा तो पुलिस ने तीनों को धरदबोचा। टीम में सीआई देवंदा के अलावा एएसआई ओमप्रकाश सोनी, हैड कांस्टेबल हरीश गौतम, कांस्टेबल सौरभ, वीरेन्द्र व मुखराम शामिल थे।

यहां की वारदात
सीआई देवंदा ने बताया कि आरोपियों ने पटेलनगर के राजेश कुमार जायसवाल के मकान का ताला तोड़ गैस सिलेण्डर, बर्तन, पंखा आदि सामान चुराया। बीलिया खुर्द के महावीर सांसी के मकान से गैस सिलेण्डर, साढ़े पांच हजार रुपए नकद व अन्य सामान ले गए। खटपट सुनकर गृहस्वामी जागा तो बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसी तरह आजादनगर में कानाराम जाट के सूने मकान से तीन सिलेण्डर ले गए, जिनमें एक गृहस्वामी की तथा दो किराएदार की थे। सत्यनारायण शर्मा की पत्नी के कान के टॉप्स भी गायब थे। देर रात गृहस्वामी आया तो उसे ताला टूटा मिला।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग