4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक के वाहन की टक्कर से दो घायल, उलाहना देने पर समर्थकों ने लात-घूंसों से पीटा

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
dheeraj gurjar

पारोली। (भीलवाड़ा)। जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर के वाहन की टक्कर से शुक्रवार को रोपां गांव के निकट मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। उलाहना देने पर विधायक के समर्थकों ने युवकों से मारपीट कर दी।

पुलिस ने बताया कि रोपां निवासी रामपाल धाकड़ और अशोक गुर्जर बाइक पर रोपां से पण्डेर की ओर जा रहे थे। पण्डेर में प्रचार कर लौट रहे विधायक धीरज गुर्जर के वाहन चालक ने रोपा बस स्टैण्ड के निकट बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गिरने से चोटिल हो गए।

युवक उलाहना देने उठे तो विधायक के काफिले में शामिल एक वाहन में सवार पांच-सात लोगों ने रामपाल व अशोक से लात-घूंसों से मारपीट की। दोनों युवक पारोली थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

धीरज गुर्जर का कहना है कि विपक्षी पार्टी के इशारे पर बौखलाहट में लगाए गए आरोप निराधार हैं। जिस गाड़ी से टक्कर लगाना बता रहे हैं, वह मेरे चुनाव कार्य में इस्तेमाल नहीं ली जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग