7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाग पंचमी पर रहा अनूठा संयोग, दिख नाग नागिन

नाग पंचमी पर नाग एवं नागिन के हरिशेवा धाम व पुराना भीलवाड़ा स्थित एक घर में नजर आने से शनिवार को दिनभर लोगों में कौतुहलता बनी रही। हालांकि पुराना भीलवाड़ा में मकान में नाग-नागिन के घुस आए से परिवार में दहशत व्याप्त हो गई। करीब एक घंटे के अफरातफरी के माहौल के बीच वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत व हिंमाशू हरिव्यास ने सांपों को पकड़ लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Unique coincidence on Nag Panchami, Nag Naag appears

Unique coincidence on Nag Panchami, Nag Naag appears


भीलवाड़ा। नाग पंचमी पर नाग एवं नागिन के हरिशेवा धाम व पुराना भीलवाड़ा स्थित एक घर में नजर आने से शनिवार को दिनभर लोगों में कौतुहलता बनी रही। हालांकि पुराना भीलवाड़ा में मकान में नाग-नागिन के घुस आए से परिवार में दहशत व्याप्त हो गई। करीब एक घंटे के अफरातफरी के माहौल के बीच वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत व हिंमाशू हरिव्यास ने सांपों को पकड़ लिया।

नाग पंचमी के दिन घर में सांप घुस आने पर क्षेत्र के लोगों में भी पकड़े गए नाग नागिन के जोड़े को देखने की उत्सुकता बनी रही। जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यवसायी मनीष बहेडिया के घर के बेसमेंट में जहरीले जीव देख कर परिजन सन्न रह गए। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम व भीमगंज पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की सूचना पर वन्य जीव रक्षक राणावत मौके पर पहुंचे।

नाग पंचमी के दिन हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर स्थित शिव मंदिर में तीन नाग खेलते हुए दिखाई दिए। स्वामी हंसराम उदासीन ने वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत को मौके पर बुलाया और सांपों का सुरक्षित रेस्कयू करवाया। इस से पहले आश्रम के प्रांगण में स्थित श्री हरी सिद्धेश्वर मंदिर में नाग नागिन के जोड़े के सभी ने दर्शन किए व स्वामी जी के द्वारा अभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया ।