6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

महिला स्वास्थ्य कर्मी को जारी किया कारण बताओ नोटिस
less than 1 minute read
Google source verification
Vaccination campaign inspection in bhilwara

Vaccination campaign inspection in bhilwara

भीलवाड़ा।

measles-rubella-vaccination-campaign अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश राजीव चौधरी ने चिकित्सा विभाग के मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का शनिवार को ईडेन इंटरनेशनल स्कूल में निरीक्षण किया। चौधरी ने दसवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को टीके लगाए जाए। आरसीएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि जिले में 4 लाख से अधिक बच्चों को टीके लग चुके, जो 22 अगस्त तक जारी रहेंगे।

https://www.patrika.com/jaipur-news/measles-rubella-vaccination-campaign-rajasthan-4876374/

measles-rubella-vaccination-campaign इस दौरान जिले की सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। चौधरी ने राजकीय उमावि अरजीया में भी टीकाकरण का निरीक्षण किया। गोस्वामी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल राजोरा, डॉ. एनके शर्मा आदि मौजूद थे।


मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मी को लापरवाही उस समय भारी पड़ गई जब वह एक विद्यालय में टीकाकरण कर रही थी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया कि अभियान में दसवीं कक्षा तक के सभी छात्रों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें टीका कर्मी उर्मिला व्यास ने टीकाकरण में लापरवाही की गई। मॉनिटर के दौरान पाया गया कि टीका कर्मी व्यास ने सभी बच्चों का टीकाकरण एक कक्ष में किया जा रहा है जो कि नियमों के विरुद्ध है। समूह में टीकाकरण करने से बच्चों में टीकाकरण से डर उत्पन्न होता है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उर्मिला व्यास ने निर्देशों की पालना नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग