सभी शिक्षण संस्थानों में टीकाकरण की व्यवस्था
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार आउटरीच सत्रों के दौरान आंगनबाडी केन्द्रों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर प्रशिक्षित वैक्सीनेटर्स द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस टीकाकरण अभियान से प्रदेश में पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर में कमी आएगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं में रूबेला के संक्रमण से होने वाले गर्भपात तथा नवजात शिशु में अंधेपन, बहरेपन जैसी विकलांगता और हृदय रोग के मामलों में भी कमी आएगी।