मंत्री ने कहा कि नियमों के विपरीत जो हो रहा था, उसे सरकार ने रोका। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने ही इस मामले को उठाते हुए दावा किया कि भर्ती से जुड़ी फाइल उनके पास नहीं आई। बिना तथ्यों के ही पूर्व चिकित्सा मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ ने मुझे बर्खास्त करने की मांग कर डाली। इस बीच विधायक अशोक लाहोटी ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए तो चिकित्सा मंत्री ने उन्हें टोका और कह दिया कि वे लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। जिन पर पूर्व महापौर रहते हुए एसीबी में 5 केस हैं।