यह सुविधा मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने 4 फार्मासिस्ट, 4 नर्सिंगकर्मी और 6 सहायक लगाए हैं। गौरतलब है कि अब तक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर पर्ची कटवाने, फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए कतार लगना पड़ रहा था। इसमें कई घंटे लग रहे थे। वरिष्ठ नागरिकों व विकलांगों के लिए दवा लेना मुश्किल हो रहा था।