डाक विभाग की यह होगी जिम्मेदारी
ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी को लिफाफे में डालना, सील करने की जिम्मेदारी डाक विभाग की होगी। कार्य दिवस में एकत्रित करने का काम भी डाक विभाग का होगा। स्पीड पोस्ट पर होने वाले समस्त व्यय का भुगतान मुख्यालय स्तर किया जाएगा। जितने भी लाइसेंस व आरसी ( driving licence rajasthan status ) डाक से भेजी जाएंगी, उनकी सूची कार्यालय परिसर में भी चस्पा की जाएगी।